पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइंस में बीट आरक्षियों की बीट बुक चेक

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा पुलिस लाइन्स में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । पुलिस लाइन्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की ड्रिल देखी गयी जिसमें सुधार हेतु आरटीसी प्रभारी एवं प्रशिक्षण प्रदान कर रहे उस्तादों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । बाद परेड परिवहन शाखा का निरीक्षण कर वाहनों के दंगा नियंत्रण उपकरण चैक किये गये जिस वाहन में दंगा नियंत्रण उपकरण नहीं पाये गये उन्हे दंगा उपकरण रखने की सख्त हिदायत दी गयी । पुलिस लाईन्स परिसर में बने मंदिर में साफ-सफाई एवं पूजा पाठ करने के लिये पुजारी नियुक्त करने हेतु प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया ।

आरटीसी मेस चैक कर साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस लाईन्स की आवासीय कालोनी में चल रहे मरम्मत के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
नवीन बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने के क्रम में बीट बुक पेश करने हेतु विभिन्न थानों से आये हुए बीत आरक्षियों की बीट बुक चैक की गयी जो अपूर्ण पाये जाने पर एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करने हेतु उक्त आरक्षियों को कड़े निर्देश दिये गये ।
परेड में क्षेत्राधिकारी मऊ विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी राजापुर इश्तेयाक अहमद, पीआरओ पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक हरिदास वर्मा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट