उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में गौ-तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में के.के मिश्रा प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर के मार्गदर्शन में उ0नि0 अनिल कुमार साहू तथा उनकी टीम द्वारा 04 अभियुक्तों को 44 बैलों (गौवंश) के साथ गिरफ्तार किया गया ।
दिनाँक 13.02.2020 को उ0नि0 अनिल कुमार साहू तथा उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मऊ गुरदरी के पास जूनियर हाईस्कूल के खाली मैदान से अभियुक्त 1. हेमानायक पुत्र स्व0 शिवलाल नायक 2. अशोक नायक पुत्र हेमा नायक 3. कुट्टी कोल पुत्र रामाकोल 4. रमेश बेका पुत्र विष्णु बेका निवासीगण मैकी थाना सहडोल जनपद सहडोल म0प्र0 को 44 नग बैलों के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उन्होने बताया कि वे लोग किसानों से कम पैसों में बैल (गौवंश) खरीदकर जंगल के रास्ते डभौरा के पास से गाडियों में लादकर सहडोल ले जाते है । अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 23/20 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.