चित्रकूट: उप जिलाधिकारी, सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण पूजा यादव की अध्यक्षता में तहसील सभागार कर्वी में मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
उप जिलाधिकारी, सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने बताया कि इस समाधान दिवस में 27 मानचित्र प्रस्तुतकर्ताओ ने प्रतिभाग किया। इनमें से 8 व्यक्तियों द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किए गए निर्माण को समन किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। अहमदगंज एवं सीतापुर चित्रकूट में दो होटल निर्माण के लिए प्रस्तुत किए गए भवन मानचित्रों पर तकनीकी त्रुटियों से संबंधित जानकारी संबंधित व्यक्तियों अनुज्ञप्ति धारी मानचित्र कार आर्किटेक्ट को दी गई तथा इंगित त्रुटियों को तत्काल संशोधन करा कर संशोधित मानचित्र प्रस्तुत किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। भवन मानचित्र की पत्रावलियां समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण कर दिए जाने पर समाधान दिवस में ही उनकी स्वीकृति प्रदान की गई। जिस पर प्राधिकरण को 173424 रुपए की धनराशि प्राप्त हुई। शेष भवन मानचित्र पत्रावलियों पर आवेदक अनुज्ञप्ति धारी मानचित्र कार के स्तर से ठीक की जाने वाली त्रुटियों के संबंध में विस्तार पूर्वक संबंधित को अवगत कराया गया। समाधान दिवस में भू-उपयोग अनुकूल न होने के कारण स्वीकृति न किए जाने वाली पत्रावलियों के संबंध में आवेदक को अवगत कराया गया कि नवीन महायोजना में संबंधित भू-उपयोग को संशोधित किए जाने की कार्यवाही प्रचलन में है। इसके पश्चात संबंधित पत्रावलियों के निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कर्वी एवं जल संस्थान कर्वी के अवर अभियंता सहित प्राधिकरण के अनुज्ञप्ति धारी, मानचित्रकार, आर्किटेक्ट एवं प्राधिकरण के समस्त संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.