*15 से 25 सितंबर तक एबीवीपी का सेल्फी विद कैंपस यूनिट अभियान* *चित्रकूट के 88 कॉलेजों में बनाएंगे कॉलेज कार्यकारिणी*

चित्रकूट: अखिल भारतीय विद्यार्थी द्वारा चलाए जा रहे सेल्फी विद कैंपस यूनिट अभियान के अंतर्गत चित्रकूट के हनुमत इंटर कॉलेज नांदी तथा स्व. रघुवीर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज पहाड़ी में कॉलेज कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य तेज प्रकाश ने संगठन की कार्यपद्धति के बारे में बताया तथा नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। हनुमत इंटर कॉलेज नांदी में साक्षी तिवारी को कॉलेज इकाई अध्यक्ष, दिव्या मिश्रा को कॉलेज इकाई मंत्री तथा अमित कुमार, लक्ष्मी शुक्ला, आदर्श तिवारी को कॉलेज से उपाध्यक्ष बनाया गया। अंजली सिंह तथा खुशी देवी को सह मंत्री, रामगोपाल को एस एफ डी संयोजक तथा अक्षय कुमार को एस. एफ एस कार्य की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर धीरज पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट