*कौशाम्बी पुलिस ने अष्टधातु की मूर्ति किया बरामद* *नगर तथा क्षेत्र के गाँवों में बना है चर्चा का विषय*

राजापुर, चित्रकूट: कस्बे के यमुना पुल के पास भैरम बाबा स्थित एक सोनकर परिवार के मकान से मझगवाँ बस्ती में अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति दो दिन पहले कौशाम्बी जनपद के थाना महेवाघाट की पुलिस दल बल के साथ करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को ले जाकर पूँछ तांछ में जुटी हुई है, लेकिन इसकी भनक राजापुर पुलिस को नहीं लगी है।

बताते चलें कि जनपद कौशाम्बी के किसी एक मंदिर से दो माह पहले एक अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति चोरी हुई थी। जिस पर महेवाघाट जनपद कौशाम्बी को अज्ञात मुखबिर के द्वारा राजापुर कस्बे के भैरम बाबा मोहल्ला के पास निवास करने वाले मन्नू सोनकर पुत्र शिवमंगल सोनकर के यहाँ रात्रि में अचानक छापा मारकर संदिग्ध आरोपी मन्नू सोनकर की निशानदेही पर चोरी की गई मूर्ति को आँगन में छिपाकर रखा था। जिसे बरामद कर लिया गया है और गृहस्वामी को गिरफ्तार कर महेवाघाट ले जाने की सूचना मिल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेवाघाट पुलिस द्वारा राजापुर थाना क्षेत्र के कई गाँव के लगभग दो दर्जन लोगों को पकड़कर पूँछ तांछ व जाँच के लिए थाने ले जाया गया है। महेवाघाट के प्रभारी निरीक्षक रोशनलाल से जानकारी करने पर यह बात सामने आती है कि अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है और पूरी तरह से चोरी का पर्दाफाश नहीं हुआ है। पर्दाफाश होने पर मुख्य आरोपियों के धर पकड़ के बाद खुलासा किया जाएगा और जनपद कौशाम्बी व चित्रकूट में घटना की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उधर प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर का कहना है कि घटनास्थल एवं रिपोर्ट जनपद कौशाम्बी में दर्ज होने के कारण यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है और जानकारी मिलने के बाद आरोपी मन्नू सोनकर के घर पहुँचकर उसकी पत्नी से पूँछ तांछ कर जांच पड़ताल की जा रही है।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट