उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर
MSD ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के बच्चों ने पहला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर मन जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय डॉक्टर अजयेंद्र कुमार दुबे (प्रबंधन कुटीर चक्के पी.जी.कॉलेज) ने किया। जंहा पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री वी.डी. मिश्र जी व श्री अरविंद पांडेय जी( कार्यकर्ता भारती जनता पार्टी) के साथ अतिथि के रूप में श्री पवन तनय मिश्र (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नं.65 जलालपुर) ,प्रतीक पांडेय जी मौजूद रहे साथ ही शिवानंद शुक्ला जी, प्रेमशंकर दुबे जी,अमन सिंह जी,देवेश मिश्रा जी, विकास सिंह जी,घनश्याम मिश्रा जी, भूपेंद्र सिंह जी, राकेश मिश्रा जी, जितेन्द्र मिश्रा जी भी इस सुअवसर पर मौजूद रहे।

डॉक्टर अजयेंद्र दुबे जी ने बच्चों से मंजिल पाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना औऱ गणेश वंदना से की। बच्चों ने विशिष्ट कार्यक्रम सरस्वती वंदना, नन्हा मुन्ना राही, लकड़ी की काठी, घूमर, श्रीगणेशा, पापा मेरे पापा, नटखट, मुझे माफ़ करना ॐसाईं राम , तेरी मिट्टी में मिलजवा आदि गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के नन्हे बच्चों ने कविताएं सुनाई। विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों का

उत्साहवर्धन किया। बच्चों से सुसंस्कारित बनने को कहा, अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने उपलब्धियों की सराहना की। स्कूल प्रबंधक श्री नीरज दुबे जी ने संचालन किया। कार्यक्रम में अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किए हुए बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया और । प्रधानाचार्य श्री कमलेश मिश्रा जी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही उनका सामान ज्ञान बढ़ाने की कोशिश होनी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवकांत जी ,राजीव जी ,सँगीत जी आकांक्षा जी, कुसुम जी ,पवन दुबे जी आदि अध्यापक व अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा जंहा पर रजत ,आयुष, रिया, अंशिका ,शशांक, उन्नति,मुस्कान, शोभा, दीक्षा, अर्शा, सना, सुशील आदि बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया
रिपोर्ट अभिषेक शुक्ला जौनपुर
(8423511409)
You must be logged in to post a comment.