राष्ट्रीय (दैनिक कर्म भूमि) अंबेडकर नगर
जनपद अंबेडकर नगर के टांडा तहसील के राजस्व ग्रामआसोपुर के मजरा नए पुरवा के नीचे घाघरा की कटान से काफी जमीन कट चुकी है। कटान का खतरा बढ़ जाने से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है।घाघरा नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ने लगा है टांडा से सटे सभी तटवर्ती क्षेत्र में कटान का खतरा बढ़ गया है।बाढ़ की हालत बदतर होने के कारण हर तरफ लोग भय के वातावरण में जीने को मजबूर हैं।बाढ़ का पानी खेतो व गांवों में बाढ़ का पानी जमा हुआ है। टांडा से लेकर आलापुर तक सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।आसोपुर में बाढ़ से काफी जमीने कट गई हैं लेकिन किसी जिम्मेदार को देखने की फुर्सत तक नहीं है।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.