गुलखेड़ी में ताश के पत्तों पर दांव लगाते चार गिरफ्तार

राजस्थान (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद,,,, उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा क्षेत्र के नजदीक ग्राम पंचायत पछाड़ के गांव गुलखेड़ी में छीपाबड़ौद पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई शुरू कर जुआं खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस थानाधिकारी रामावतार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि श्रीमान डाक्टर रवि जिला पुलिस अधिकारी एसपी साहब के निर्देशानुसार बारां जिले में चलाऐ जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान ओमेंद्र सिंह शेखावत पुलिस वृताधिकारी छबड़ा के निर्देशानुसार छीपाबड़ौद पुलिस थाना क्षेत्र में ताश के पत्तों पर एवं जुआं खेलने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में श्रीमान पुलिस थानाधिकारी रामावतार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस थाने की टीम के सहायक पुलिस थानाधिकारी एएसआई घनश्याम नागर ने मय जाप्ता के छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पछाड़ के गांव गुलखेड़ी में ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआई घनश्याम नागर ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि हेमराज हबीब खां विष्णु हेमराज निवासी गुलखेड़ी को सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 2120 रुपए और ताश के पत्तों को जप्त किया यह कार्रवाई एएसआई घनश्याम नागर मय जाप्ता के साथ की।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद