उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाये जा रहे सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत शनिवार को कोठी तालाब के स्थिति नवनिर्मित पार्क मे बृक्षारोपड का कार्य एवं बृद्धजनो का सम्मान समारोह का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे की अध्यक्षता में किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर चलाये जा रहे पखवाडा के अवसर पर आयोजित बृक्षारोपड एवं बृद्धजनो के सम्मान के कार्यक्रम में सांसद आर के सिंह पटेल ने अपने उद्बबोधन मे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच के तहत ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे है। आज पेडो का तेजी से कटान हो रहा हैं, किन्तु कोई लगाता नही है। इससे पार्टी द्वारा पेड लागाने का कार्यक्रम रखा गया है। इसमे हम सबकी जिम्मेदारी है की ज्यादा से ज्यादा पेड लगाये। इसके साथ इनकी देखभाल भी करे ताकि वह तैयार हो सके।
जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा की वृक्षारोपण और बृद्धजनो की सेवा का कार्यक्रम आज चलाया गया। जिससे सभी बूथो पर वृक्षारोपण किया गया और बृद्धा आश्रमो मे जाकर बृद्धजनो को सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा की प्रकृति के साथ इतनी छेडखान हुई है। जिससे आये दिन प्राकृतिक आपदाये आ रही है। सूखा एवं बाढ की स्थिति बन रही है। इसलिये पेड लगाना बहुत जरुरी है।
कार्यक्रम संयोजक मुन्ना करवरिया ने बताया कि सभी बूथो मे पेड लगाये गये है और एक वर्ष बाद इन्ही पेडो का जन्मदिवस मनाया जायेगा।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, चेयरमैन कर्वी नरेन्द्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविन्द मिश्रा, अश्वनी अवस्थी, पंकज अग्रवाल, दिव्या त्रिपाठी, राखी चैबे, महेन्द्र कोटार्य, प्रेमलाल बाल्मीकि, हीरो मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, बृजेन्द्र शुक्ला, जवाहर सोनी, जगदीश गौतम, राजेन्द्र अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.