चित्रकूट: जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, अंतोदय कार्ड धारक, आधार कार्ड फीडिंग, सीडिंग की स्थिति, निलंबित दुकानों की स्थिति, उचित दर दुकानों की स्थिति, मिड डे मील योजना, अनुपूरक पुष्टाहार योजना, ईपास मशीन से वितरण, निःशक्तजन, राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी, मिट्टी का तेल, सिंगल स्टेज व्यवस्था, कोल् समुदाय, ई-पास मशीनों आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि माह जुलाई में वितरण हो गया है। अगस्त का वितरण अभी चल रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत वर्तमान में पात्र गृहस्थी के लाभार्थी परिवारों में प्रति यूनिट 2 किग्रा गेहूं 2 प्रति किग्रा एवं 3 किग्रा चावल 3 प्रति किग्रा की दर से तथा अंत्योदय परिवारों को प्रति राशन कार्ड 14 किग्रा गेहूं 2 प्रति किग्रा एवं 21 किग्रा चावल 3 प्रति किग्रा की दर से राशन कार्ड धारकों में वितरण कराया जा रहा है । उन्होंने कहा कि आधार कार्ड फीडिंग सिडिग में हो रहा है कि नहीं एवं कहा कि शहरी क्षेत्रों में अच्छा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में कम हुआ है। जिलाधिकारी ने अंन्तोदय कार्ड बना सकते हैं कि नहीं जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा है कि किसी के नाम काटने पर ही किसी का राशन कार्ड बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपात्र चिन्हित करें एवं कहां की किसी का पात्र जोड़ने के लिए स्टाक में रखें। अंतोदय राशन कार्ड जनपद में 22774 बना है। उन्होंने कहा कि जो संपन्न परिवार उन्हें चिन्हित करें एवं उन्हें हटा कर गरीबों को दिलाएं। अंत्योदय कार्ड का सत्यापन कराया कि नहीं जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सत्यापन हो चुका है। उचित दर दुकानों की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि विकास खंड अधिकारी की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराएं। मिड डे मील के अंतर्गत उन्होंने कहा कि जब बच्चों की छुट्टियां हो जाती है तो उन्हें कैसे राशन वितरण कराया जाता है । जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि कोटेदारों के माध्यम से राशन वितरण कराया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसकी कोई व्यवस्था करें, जिसकी पारदर्शिता बनी रहे । उन्होंने कहा कि दिसंबर में स्कूल बंद होंगे तो जिला पूर्ति अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी बैठक कर इस का शेड्यूल बना लें कि किस तरह से बांटा जाए। ई-पास मशीन वितरण में कहा कि प्राक्सी (ओटीपी) माध्यम से होता है। उन्होंने कहा कि वितरण कर इसकी पुष्टि करें। उन्होंने कहा कि लेट वितरण करने पर दोनों दोषी होंगे। विद्युत बिल जमा के संबंध में उन्होंने कहा कि विद्युत बिल जमा हो रहा है। विद्युत बिल जमा हो रहा है कि नहीं इसका नियमित रूप से बिल जमा होनी चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, जिला पूर्ति अधिकारी बीके महान आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.