चित्रकूट: भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट की ब्लॉक स्तरीय मासिक किसान पँचायत ब्लॉक रामनगर व सदर तहसील कर्वी में सम्पन्न हुई।
रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष रमेशचंद्र पाठक ने बताया कि गौशालाओं की व्यवस्था होने के बाबजूद भी अन्ना मवेशियों से निजात नही मिल पा रही हैं जबकि गौशालाओं पर जानवरों के रख रखाव एवं पशुओं की खाद सामग्री के लिए पर्याप्त धन भेजा जा रहा है। जिसकी निगरानी न करने से व्यर्थ हो रहा है और आवारा पशु फसल के साथ-साथ मार्ग दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।
सदर तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि साधन सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता नही है, जल्द सुनिश्चित कराई जाए। रबी की फसल को देखते हुए नहरों की सिल्ट सफाई समय से कराई जाए। ग्राम पंचायतों में जल निकाशी न होने के कारण जल भराव हो रहा है, जिससे मच्छरों का अंबार लगा हुआ है। लोग बीमार हो रहे हैं। स्वस्थ्य विभाग पंचायतों में किट नाशक दवाइयों का छिड़काव कराए, जिससे बीमारी से निजात मिल सकें। ब्लॉक अध्यक्ष नरेश सिंह ने बताया कि अतिबृष्ट के चलते किसानों की तिलहन की फसल नष्ट हो गई हैं, जिसका मौके पर जा कर मुआयना कराते हुए समय रहते मुवाबजा दिलाया जाएं। पशु विभाग में शोपीस बनी एम्बुलेंस को संचालित कराया जाए, जिससे पशुओं को समुचित उपचार मिल सके। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि चकबन्दी के दायरे में संचालित ग्राम पंचायतों के लेखपालों की सूची एंव खतौनी की शुल्क सूची चष्पा कराई जाए, जिससे किसान ठगी का शिकार होने से बच सकें।
इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मला भारतीय, बिजय सिंह, छेदीलाल, सन्तगोपाल भारतीय, सधोप्रसाद, रामेश्वर सिंह, राजकुमार पटेल, बिजय त्रिपाठी, शिव सिंह, कमलेश कुमार, रामशरण राजपूत, महिला किसान संगीता, देवकी, रामकली, चम्पाबाई, कुलदीप सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.