*क्षेत्राधिकारी नगर विवेचकों का किया अर्दली रूम*  

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश परे क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना क्षेत्राधिकारी कार्यालय कालूपुर में थाना कोतवाली कर्वी, महिला थाना, थाना भरतकूप व थाना बहिलपुरवा के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम में उन्होंने लंबित विवेचना की समीक्षा की एवं लंबित रखने का कारण पूछते हुए गुण दोष के आधार पर लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए विवेचकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अर्दली रूम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सविता श्रीवास्तव, निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली कर्वी प्रभुनाथ यादव, थाना प्रभारी बहिलपुरवा, वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना भरतकूप एवं अन्य विवेचकगण उपस्थित रहे।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट