चित्रकूट: सचिव चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण वंदिता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत के लिए प्राप्त भवन मानचित्रों के त्वरित निस्तारण के लिए प्राधिकरण द्वारा मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन 13 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे से 2 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार चित्रकूट में किया जा रहा है। इस आयोजन में सभी संबंधित भवन मानचित्र प्रस्तुतकर्ता, संबंधित विभाग एवं सभी अनुज्ञा प्राप्त मानचित्रकार, आर्किटेक्ट उपस्थित रहेंगे, जिससे संबंधित भवन मानचित्र की आपत्तियों का तत्काल निराकरण करते हुए भवन मानचित्र स्वीकृति की कार्यवाही संपन्न की जा सके। सभी संबंधित उक्त तिथि स्थान एवं समय पर उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.