शासकीय मदद से वंचित विधवा महिला

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: विकास खंड कर्वी अंतर्गत सकरौली गांव में बारिश की वजह से विधवा महिला का घर पूरी से ढह गया, किन्तु राजस्व का कोई अधिकारी, कर्मचारी विधवा महिला के घर नहीं पहुंचा है। एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अधीनस्थो को सख्त हिदायत देते हुए कहा था की बाढ़ ग्रस्त एवं दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों की तत्काल मौके पर जाकर उनकी शासकीय मदद करें।

जानकारी के अनुसार सकरौली गांव के विधवा महिला सुदामा का विगत दिनों हुई भारी बारिश में कच्चा मकान पूरी तरह से ढह गया था। आज भी गरीब महिला खुले आसमान के नीचे जीने को मजबूर हैं। अभी तक सरकारी अमला ना तों मौके पर जाकर हाल चाल ली है और नुकसान की तक्सीस करने की जहमत तक नहीं उठाई है। एक तरफ केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार दावे करती नजर आ रही है कि सबको पक्का मकान दिया गया है और दिया जा रहा। विधवा महिला का पक्का मकान सिर्फ कागजों पर ही बन कर सिमट गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट