रोजगार मेले में 692 अभ्यार्थि हुए चयनित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: वृहद रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मण्डी समिति कर्वी, चित्रकूट में आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 18 से अधिक कम्पनियों ने प्रतिभाग किया गया। इस रोजगार मेले में लगभग 1200 के लगभग अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिसमें तकनीकी और गैर तकनीकी सम्मिलित है। कुल 692 अभ्यर्थी चयनित हुए। कार्यक्रम में मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, शक्ति सिंह तोमर सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल इत्यादि ने चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार ऑफर लेटर का वितरण किया एवं साथ ही कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षार्थियों को सर्टीफिकेट वितरित किये गये। इस अवसर पर पीसी शर्मा जिला सेवायोजन अधिकारी मंच का संचालन किया। मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि यहा पर कम्पनियां आयी हुई हैं जो चयन हुए हैं वे सभी जल्द से जल्द वहां पर जाकर ज्वाइन करें तरक्की में आपना योगदान दे। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि सरकार रोजगार के साथ साथ रहने के लिए आवास एवं अन्य सुविधाए उपलब्ध करवा रही है। बच्चो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न बैंको से लोन की स्कीम जारी की जा रही है । सांसद प्रतिनिधी ने कहा कि देश का युवा ही देश की तरक्की में अहम होता है। इसके अतिरिक्त भी स्वरोजगार के लिए भी सरकार बहुत सारी स्कीम चलाती है, उससे भी युवा लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर वीके तिवारी प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मानिकपुर चित्रकूट, अरुणेन्द्र कुमार शुक्ला एमआईएस मैनेजर एवं विभोर शुक्ला एमजीएन फैलो आदि मौजूद रहे।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट