कैरियर बनाने के लिए पूरे मनोयोग के साथ शिक्षा ग्रहण करें छात्र

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: कैरियर बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि प्रत्येक बच्चे को अंग्रेजी और गणित का ज्ञान इतना हो कि वह जीवन मे कभी बेरोजगार न रहे।यह बात जिले की जिला युवा कल्याण अधिकारी रीत सुंदरम ने शहर के एक शिक्षा संस्थान में कही। उन्होंने संस्थान में बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सब को जीवन मे एक लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए, तभी सफलता मिलती है। कई युवा सालों तैयारी करते हैं लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगती जबकि कुछ युवा अपनी तैयारी इतने स्मार्ट तरीके से करते हैं कि उन्हें पहली बार में ही सफलता मिल जाती है। संस्थान के बच्चों ने युवा कल्याण अधिकारी से लोक सेवा आयोग में चयनित होने के के लिए किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इस संबंध में भी प्रश्न पूछे रीत सुंदरम ने बच्चों के सुंदर प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि आपसे बचपन में कई बार लोगों ने पूछा होगा की ‘बड़े होकर क्या बनना चाहते हो तो कुछ बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेसमैन, आईएएस बनने का सपना बताते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सबको मेहनत और पूरी ईमानदारी के साथ पढ़ाई करनी चाहिए और 12 से 14 घंटा तक तक कठोर परिश्रम करना चाहिए तब सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि सबसे मुख्य बात है कि अगर आप समय के पाबंद हैं यानी सरल शब्दों में समझें कि समय के मुताबिक आप हर काम को कर लेते हैं तो आपके लिए यूपीएससी स्वागत करता है। इसकी तैयारी में समय की मुख्य भूमिका होती है अगर आप जितना समय सेल्फ स्टडी में देंगे, उसका लाभ आपको परीक्षा के दौरान मिलेगा और आईएएस बनने का सपना जो देखते हैं, तो उसकी तैयारी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही शुरू कर देंना चाहिए। इस दौरान एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिस पर प्रथम स्थान अंजलि गुप्ता, दूसरा स्थान प्रखर, तीसरा जान्हवी, अदिति एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में अंशिका सिंह व राघवेंद्र को जिला युवा कल्याण अधिकारी रीत सुंदरम ने प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रदीप कुमार, सहायक निदेशक शिवानी गुप्ता मौजूद रही।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट