उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: तुलसी पार्क कर्वी में अटेवा की बैठक संरक्षक रामनारायण पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। परिचय से शुरूआत कर हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा की गई पुरानी पेंशन बहाली के लिए आभार प्रकट किया गया और किये गए संघर्ष से पांच राज्यों बंगाल, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, और पंजाब राज्यों में पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू हो गई है, जल्द ही कुछ राज्य और भी पुरानी पेंशन की बहाली करेंगे। जिसमें जिला संयोजक राजेश कुमार यादव ने संगठित रहने और संगठित करने एवं जागरूकता, सदस्यता, सहयोग अभियान को और अधिक व्यापक करने पर जोर देने के लिए सभी को प्रेरित किया। 8 नवंबर को लखनऊ में प्रस्तावित बैठक की जानकारी दी गई। सभी पदाधिकारियों को और अधिक सक्रियता से कार्य करने के लिए कहा गया। बैठक में सोनाक्षी पाण्डेय, अनुरंजना सिंह, ममता सिंह, रामनाराण पाण्डेय, महेंद्र सिंह, जगतपाल प्रजापति, शैलेंद्र सिंह, अजीत सिंह, सुधींद्र सिंह, रामनरेश कुशवाहा, अजीत पाण्डेय, मतगंजन प्रसाद, विवेक मिश्र (कसहाई), विक्रम नामदेव, प्रदीप कुमार, दिनेश शुक्ल, रोहिणी मिश्र, अमित कुमार, देवेश दत्त, आलोक गर्ग, इंद्रेश गौतम, नत्थू प्रसाद, विनोद कुमार, विवेक मिश्र(इटवा), शिवकुमार कुशवाहा, विष्णु कुमार, सूरज सिंह, सर्वेष यादव, सहित सैकड़ों शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला संयोजिका सोनाक्षी पाण्डेय एवं पहाड़ी ब्लाक संयोजक सुधींद्र सिंह ने सभी उपस्थित शिक्षक, कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए बुढ़ापे की लाठी के इस संघर्ष में तन-मन-धन से सहयोग करने और करवाने के लिए कहा। संरक्षक महेंद्र सिंह ने सभी को संगठित रहकर पुरानी पेंशन बहाली तक अनवरत संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया।
ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.