*निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने किया मंथन*

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: भारतीय जनता पार्टी जनपद चित्रकूट की नगर पालिका कर्वी, नगर पंचायत राजापुर, मानिकपुर, मऊ की संयुक्त निकाय चुनाव सम्बन्धित महत्वपूर्ण बैठक जिला पंचायत सभागार में जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में कानपुर बुन्देलखण्ड के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह व प्रदेश मंत्री देवेश कोरी भी उपस्थित रहे।

बैठक में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राजापुर, कर्वी, मानिकपुर, मऊ के संयोजको से पार्टी द्वारा पूर्व में हुये कार्यक्रमों में मतदाताओं के नाम जुडवाने व फर्जी चढे नामो को कटवाने व वार्डो की बैठक व बूथो की बैठको और बूथ कमेटिया, बीएलए बनाने की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए बताया कि 1 से 7 नवम्बर तक पार्टी द्वारा किए गये जनहित के कामो के पम्पलेट के साथ घर घर सम्पर्क करना है और छूटे मतदाताओं का नाम चढवाने का काम करना है। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक नगर निकाय वाले क्षेत्र में रन फार यूनटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वोटर लिस्ट मिलने के बाद पन्ना प्रमुख बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सभी निकाय की सीटो को जीतना है। इसके लिये अभी से पूरी तैयारी कर ली जाए। यह चुनाव 2024 के चुनाव के सेमीफाइनल की तरह है।

प्रदेश मंत्री देवेश कोरी ने कहा कि टिकट किसी को मिले हम सबको मिलकर प्रत्येक वार्ड के साथ निकाय क्षेत्र में कमल खिलाने का काम करना है। जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमो को पूर्ण रुप से सम्पन्न करने व सभी सीटी को जीतने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर सांसद आर के सिह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, रमेश चन्द्र द्विवेदी, पूर्व मंत्री चन्द्रिका उपाध्याय, पूर्व विधायक आन्नद शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, चेयरमैन कर्वी नरेन्द्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविन्द मिश्रा, सुशील द्विवेदी, बद्री त्रिपाठी, लवकुश चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, अश्वनी अवस्थी, राघवेन्द्र सिह, अर्जुन शुक्ला, मुन्ना करवरिया, राजेश जायसवाल, शिवशंकर सिह, पंकज अग्रवाल, दिव्या त्रिपाठी, रणवीर सिंह चैहान, जय प्रकाश पाडेंय, महेन्द्र कोटार्य, प्रेमलाल बाल्मीकि, हीरो मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, बृजेन्द्र शुक्ला, जवाहर सोनी, जगदीश गौतम आदि मौजूद रहे।

 

ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट