उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: रामघाट के नजदीक बने सम्पवेल से मंदाकिनी नदी में सीवर की गंदगी लगातार बहाई जा रही है। बेखौफ होकर आस्था को चोटिल किया जा रहा। शिकायत करने पर विभाग द्वारा बहाना बना दिया जाता है। बुन्देली सेना ने जिलाधिकारी से मौका मुयायना करने की मांग की है।
बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि सम्पवेल का संचालन जल संस्थान द्वारा किया जा रहा है तथा कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात हैं। बावजूद इसके अक्सर सम्पवेल की गंदगी सीधे नदी में गिराई जाती है। जब भी विभाग से शिकायत की जाती है तो विभाग का नया जवाब मिल जाता है। इस बार विभाग का नया बहाना है कि चाभी से वह जगह जगह पूरी तरह नहीं कस रही जहां से सीवर नदी में खोला जाता है। लिहाजा नदी में सीवर की गंदगी जा रही है। बुन्देली सेना ने जिलाधिकारी अभिषेक आनंद से मांग की है कि सम्पवेल का मौका मुयायना किया जाय। साथ ही पन्नालाल घाट के सामने मंदाकिनी नदी में मिट्टी के टीले को भी जेसीबी से हटवाए जाने का अनुरोध किया। बताया कि इस टीले की वजह से नदी में अनावश्यक गंदगी नजर आती है।
ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.