*कामदगिरि स्वच्छता समिति का 41 वा स्वच्छता अभियान*

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिला प्रशासन चित्रकूट के सहयोग से रविवार को यह अभियान बरहा हनुमान मंदिर के पास चलाया गया। दीपावली अमावस्या के कारण काफी गंदगी फैल गई थी। जिससे अभियान में भारी मात्रा में कचरा बाहर किया गया। परिक्रमा की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेष केषरवानी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय मुहिम है। इस मुहिम में सभी को सहभागिता करनी चाहिए। स्वच्छता देखा जाए तो अपने आस-पास साफ रखने की स्वयं की जिम्मेदारी होती है। स्वच्छता अभियान जो चलाया जाता है, आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए, घर से निकाला हुआ कूड़ा करकट रोड पर न फेंके, उचित जगह ही इसका निस्तारण करें।

स्वच्छ भारत मिशन के समन्वय शिवा कुमार ने कहा कि स्वच्छता के बारे में लोगों से कहते हैं और सुनते हैं कि साफ-सफाई हमारे जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है। यह जीवन की पहली प्राथमिकता है। स्वच्छता एक ऐसा कार्य नहीं है जो हमें दबाव में करना पड़े यह एक अच्छी आदत है।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राम अचल कुरील, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, जानकी प्रसाद कुशवाहा, विवेक गुप्ता, शुभम गुप्ता, अंकुर केषरवानी, रवि, ज्ञानेंद्र, राजेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता गया प्रसाद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

 

ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट