*अवैध सूखा गाँजा के साथ एक गिरफ्तार*

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थो की बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजापुर दीपेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त मुसस्मी रामलखन पुत्र स्व शिवनाथ निषाद निवासी ग्राम रगौली जनपद चित्रकूट को 600 ग्राम सूखा गाँजा के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजापुर में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी लवलेश यादव, आरक्षी पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव