*अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार*

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजापुर दीपेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त अफसार अहमद पुत्र जब्बार अहमद निवासी मौलाना आजाद नगर पुरानी बाजार भरवारी कसिया थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना राजापुर में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी शुभम त्रिपाठी, आरक्षी उमेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

 

ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट