प्रेस नोट
उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट नेतृत्व में दिनांक 29/10/19 को एसओ पन्नेलाल जलालपुर मय हमराह देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित वारण्टी के दृष्टिगत क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 357/19 धारा 392/307/120बी/411 आईपीसी से सम्बन्धित अभियुक्तगण जलालगंज रेलवे स्टेशन पर मौजूद है और कही जाने के फिराक में है कि इस सूचना पर विश्वास करके मय हमराह पुलिस बल के जलालगंज रेलवे स्टेशल पर पहुँचकर आवश्यक बल प्रयोग कर पकङ लिया गया। जिससे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 1.बाबी उर्फ अखिलेश राजभर पुत्र कमलेश राजभर नि0ग्राम त्रिलोचन महादेव थाना जलालपुर जौनपुर 2.जितेन्द्र कुमार उर्फ जित्तु पुत्र रामजियावन नि0ग्राम रेहटी थाना जलालपुर जौनपुर बताया। जिसे कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 22.15 बजे गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 357/19 धारा 392/307/120बी/411 आईपीसी थाना जलालपुर जौनपुर।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.बाबी उर्फ अखिलेश राजभर पुत्र कमलेश राजभर नि0ग्राम त्रिलोचन महादेव थाना जलालपुर जौनपुर।
2.जितेन्द्र कुमार उर्फ जित्तु पुत्र रामजियावन नि0ग्राम रेहटी थाना जलालपुर जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
18000 रूपया नकद।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. श्री पन्नेलाल, थानाध्यक्ष जलालपुर जौनपुर ।
2.उ0नि0 लालता प्रसाद थाना जलालपुर जौनपुर।
3.का0अजय कुमार राव, का0 शरद तिवारी,का0 सन्तोष कुमार, का0 बृजेश यादव,का0 शरद प्रसाद थाना जलालपुर जौनपुर
रिपोर्ट अभिषेक शुक्ला जौनपुर
You must be logged in to post a comment.