*जिलाधिकारी ने राज्य स्तर पर सम्मानित उत्कृष्ट किसान के खेत में की क्रॉप कटिंग तथा सुनी किसानों की समस्याएं*

*जिलाधिकारी ने राज्य स्तर पर सम्मानित उत्कृष्ट किसान के खेत में की क्रॉप कटिंग तथा सुनी किसानों की समस्याएं*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर जनपद में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने धान के खेत का निरीक्षण किया। उन्होंने खेत में धान काटकर क्राप कटिंग का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी हंसिया लेकर खेत में उतरे और खुद धान काटकर कटनी का प्रत्यक्षण किया। टांडा शहर से सटे गांव भमुआपुर राज्य स्तर पर सम्मानित उत्कृष्ट किसान राम मगन वर्मा के खेत में खेत में जिलाधिकारी को धान काटते देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।उत्सुकतावश लोग करीब पहुंचे। जहां बताया गया कि डीएम धान के उत्पादन की जानकारी के आकलन के लिए क्राप कटिंग कर रहे है।डीएम ने बताया कि फसल कटनी के माध्यम से पंचायत एवं जिलास्तर पर धान उत्पादन की सूची प्राप्त होती है। जिसे राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जाता है।इसके आधार पर किसानों को लाभ मुहैया कराया जाता है। इससे जिले में धान के औसतन उत्पादन की जानकारी प्राप्त होती है। इस दौरान डीएम ने किसान समेत आसपास के लोगों से कई जानकारी ली।डीएम ने बताया कि फसल कटनी के माध्यम से पंचायत, प्रखंड एवं जिलास्तर पर धान उत्पादन की सूची प्राप्त होती है। जिसे राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जाता है।डीएम के अलावा जिला कृषि अधिकारी व उप जिलाधिकारी टांडा तहसीलदार टांडा भी क्राप कटिंग की। डीएम ने इस दौरान किसानों से भी वार्ता की और कृषि एवं अन्य आवश्यक संसाधनों से संबंधित समस्याओं एवं चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। तथा किसानों से धान की कटाई के बाद खेत में पराली नहीं जलाने की अपील की। वहीं पराली जलाने से उत्पन्न् प्रदूषण की जानकारी दी। साथ ही प्रदूषण से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक किया। तथा कहा पराली को जलाएं नहीं बल्कि उसका प्रबंधन करें। पराली प्रबंधन के कई तरीके हैं। इसमें एक जैविक अपघटक की आसान प्रक्रिया से पराली का प्रबंधन कर जैविक खाद बना सकते है। इफ्कों ने जैविक अपघटक तैयार किया है, ताकि पराली का प्रबंधन किया जा सके।डीएम के अलावा जिला कृषि अधिकारी व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने भी क्राप कटिंग की। मौके पर मौजूद जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से धान की कटाई के बाद खेत में पराली नहीं जलाने की अपील की।मौके पर राम सागर वर्मा लेखपाल राजभवन तिवारी लेखपाल,ईश्वरचंद मौर्य,आसाराम राम छयल बर्मा,रोशन लाल आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर