उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: बहुजन समाज पार्टी की शनिवार को हुई बैठक में पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लगभग 50 महिलाओं ने सदस्यता अपनाई। यह जानकारी जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने दी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बसपा की नीतियों ने हमेशा से दबे कुचले वर्गों का उत्थान किया है। आज भी लोग मायावती के शासन काल को याद करते हैं। उनकी सरकार में अफसरशाही हावी नहीं थी और लोगों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक निराकरण किया जाता था। शनिवार को पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर महिलाओं ने इसकी सदस्यता ग्रहण की है। इनसे आशा है कि ये गांवों में जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगी। बैठक के मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी बुंदेलखंड लालाराम अहिरवार और मुख्य सेक्टर प्रभारी चित्रकूट धाम मंडल शिवदयाल रत्नाकर रहे। बैठक में कौशलेंद्र कुमार वर्मा, दुर्गा प्रसाद, रामलखन, पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, रामबाबू शर्मा, सोनपाल वर्मा, सुशील श्रीवास्तव, अतुल द्विवेदी, सादिक अली, गुलाब वर्मा, मीरा निषाद, सावित्री, सुशील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहें।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.