*पति-पत्नी के आपसी विवाद के समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया*

*आपसी मतभेद को भूल पति-पत्नी एक दूजे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार*

 

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बहिलपुरवा गुलाबचंद्र सोनकर एवं महिला आरक्षी गुडिया द्वारा पति-पत्नी के आपसी झगड़े को समाप्त कराकर पति-पत्नी में सुलह कराते हुये शादी के अटूट बन्धन को टूटने से बचाया।

आवेदिका सीमा पत्नी आशीष निवासी ऐचवारा थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट द्वारा अपने पति आशीष पर मारपीट एवं लड़ाई झगड़ा करने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसपर प्रभारी निरीक्षक थाना बहिलपुरवा एवं महिला आरक्षी गुड़िया द्वारा शिकायतकर्ता महिला की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर पति से सम्पर्क करके थाना बहिलपुरवा बुलाया गया एवं दोनों पक्षों को समझाया। दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा पति-पत्नी के कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर प्रभारी निरीक्षक थाना बहिलपुरवा द्वारा दोनो को साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने की सलाह दी गयी तथा कहा कि आपस में तारतम्यता बनाकर रहें।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट