*ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल अनावरण*

*ट्रैक्टर मय ट्राली के साथ दो गिरफ्तार*

 

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी अवधेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में चैकी प्रभारी सीतापुर प्रवीण कुमार सिंह एवं चैकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग हरिश्चन्द्र मिश्रा की संयुक्त टीम द्वारा ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर मय ट्राली बरामद।

उल्लेखनीय हैं बीती 11 नवम्बर को शशीदीप सिंह पुत्र दादूराम निवासी नन्दवारा पोस्ट नोहार तहसील नरैनी जनपद बांदा द्वारा कोतवाली कर्वी में सूचना दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा खोही से उसका ट्रैक्टर मय ट्राली चोरी कर लिया गया है। इस सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना के खुलासे एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चैकी प्रभारी सीतापुर एवं चैकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गयी। जिसमें पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी कि रविवार को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अजय मिश्रा पुत्र राजा भइया निवासी दुगुवा बरहाई थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट, प्रवीण कुमार शुक्ला पुत्र इन्द्रपाल निवासी पथरा पालदेव नयागांव जनपद सतना मप्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर मय ट्राली बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा में बढ़ोत्तरी की गयी।

गिरफ्तारी के दौरान उप निरीक्षक पवन कुमार प्रधान, मुख्य आरक्षी शिवकरन यादव, आरक्षी शिवम मिश्रा, कुलदीप द्विवेदी, गोलू भार्गव, रोशन सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट