दबंगों द्वारा गरीब दलित महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाया गया, महिला अस्पताल में भर्ती-

उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि/लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में ओमेक्स बिल्डर्स के दबंग कर्मचारियों ने गजोरियन खेड़ा पीजीआई निवासिनी रामकली उम्र लगभग 60 वर्ष पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। महिला गंभीर हालत में क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। महिला के पुत्र सरोहन ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया है, पुलिस ने ट्रैक्टर जिसका नंबर UP78 DT6902 चौकी

कल्ली पश्चिम में खड़ा है। सरोहन ने बताया कि मेरी माँ मजदूरी करके घर वापस आ रही थी तो कुलदीप सिंह, दीपू वर्मा, सुशील उर्फ बादशाह, दर्शन व कुछ दबंग लोगों ने मेरी माँ को मारा-पीटा व जातिसूचक शब्दों के अभद्रता की। कुलदीप के कहने पर उनके एक कर्मचारियों ने जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर चढ़ा दिया। गंभीर हाल में प्राइवेट में भर्ती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उक्त लोग क्षेत्र में दहशत कायम करने के लिए ऐसी घटनाएँ करते रहते हैं और पुलिस गाँव वालों की बिलकुल नहीं सुनती जिसके कारण ये लोग निरंतर ऐसी घटनाएँ कारित करते रहते हैं।

 

 

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र कुमार पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश