*आयुष्मान कार्ड बनाये सभी सीएससी संचालक – सीडीओ*
उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: सीएससी (कामन सर्विसेज सेंटर) ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड सम्पूर्ण भारत वर्ष में अपने वीएलई-डिजिटल सेवा केन्द्र संचालकों के माध्यम से आमजनमानस को जी-टू-सी गवर्मेंट-टू-सिटिजन एवं बी-टू-सी बिजनेस-टू-कंज्यूमर सेवायें जैसे टेली ला, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, आयुष्मान भारत, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, टेली-ला प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान धन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बिजली बिल, बैंक अकाउंट आदि की सेवायें प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट संभागार चित्रकूट मे किया गया। इस कार्यषाला में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रशान्त सिंह, सीएससी एजुकेषन हेड यूपी सजल कुमार, एडिशनल जिला सूचना विज्ञान अधिकारी वागीष कुमार सिंह, स्टेट टेली ला को-आर्डिनेटर डा आरके आजाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी राजन चैधरी, सीनीयर एरिया सेल्स मैनेजर यूपीसीएल मनमोहन सिंह, जोनल मैनेजर सीएससी यूपी सत्या सिंह, एसिस्टेन्ट मैनेजर स्टाक होल्डिंग इलाहाबाद जोन साथ ही साथ सभी इन्सुयरेन्स कंपनियों के प्रतिनिधि, एक्सिस एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि सहित लगभग 160 डिजिटल सेवा केन्द्र संचालक मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन सीएससी जिला समन्वयक बदरूददीन खान ने किया। कार्यशाला में आये हुये संचालकों का उत्साहवर्धन सीएससी जिला प्रबंधक अतुल कुमार ने किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड आम लोगों की जरूरत है, इसी परिप्रेक्ष्य में सभी केन्द्र संचालक अपने ग्रामवासियोें का, जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना है उनका कार्ड बनायें यदि कोई समस्या आती है तो उसका निदान शासन स्तर से कराया जायेगा, सभी वीएलइ सूची में पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनायें। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने सभी केन्द्र संचालकों से कहा कि वह शासन के समस्त योजनाओं का लाभ अपने ग्रामवासियों को अपने केन्द्र से दें।
प्रषान्त सिंह एजुकेषन हेड सीएससी उप्र ने कहा कि सीएससी वीएलइ ग्राम की जरूरत है। सभी वीएलइ को चाहिये कि वह अपने ग्राम में सभी लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलायें और लोगों की समस्याओं के समाधान मंे विषेष योगदान दें। साथ ही उन्होनें कहा कि वह अपने सेन्टर पर सीएससी का रजिस्टर्ड बैनर अपने सेन्टर में अवश्य लगायें। इस कार्यशाला में सभी सहायक एजेन्सियों ने वीएलइ को प्रशिक्षण दिया और लोगों को सीएससी में आयी हुयी सेवाओं की जानकारी दीं। इसके अलावा वागीश कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग सही न्यायिक केस दर्ज करें। इसके बाद टेली ला में अच्छा कार्य करने वाले पीएलवी को न्याय मंत्रालय की टेली ला जाकेट व टी-शर्ट वितरित की गयी।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.