अमेरिका ने भारत को विकासशील देशों की सूची से हटाया

दिल्ली (दैनिक कर्मभूमि):- हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा होने वाला है ऐसे में अमेरिका का भारत को विकासशील देशों की सूची से बाहर करना हैरानी की बात है।
आपको बता दे की अमेरिका ने भारत को विकासशील देशों की सूची से बाहर कर दिया है,इससे भारत से होने वाले निर्यात में जो छूट मिलती थी वो भी कम हो जाएगी और यहां से होने वाले निर्यात में अतिरिक्त चेकिंग भी होगी।
अमेरिका में आयात को नियंत्रित करने वाली संस्था यू•एस•टी•आर• ने ऐसा निर्णय इसलिए लिया क्योंकि भारत का निर्यात वैश्विक स्तर पर 1.6% है।भारत के साथ साथ ब्राजील, इंडोनेशिया व कुछ अन्य देशों को भी इस सूची से बाहर कर दिया गया है।
हालांकि भारत अमेरिका के इस निर्णय को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत करने की कोशिश कर सकता है।

रिपोर्ट :- संतोष शुक्ला