उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को किसान समस्याओं को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई।
जिला मुख्यालय में शुक्रवार को हुई मासिक पंचायत में भाकियू के सदर तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बरवारा ने कहा कि रबी की बुआई का अंतिम चरण चल रहा है। इसके बावजूद पूरे जनपद में डीएपी की किल्लत है। यह खाद समय से किसानों को उपलब्ध कराई जाए और यूरिया का पर्याप्त भंडारण करा लिया जाए। जिससे आने वाले समय में यह दिक्कत न हो। समस्त साधन सहकारी समितियों को भू अभिलेखों में दर्ज कराया जाए। साथ ही जर्जर समितियों की मरम्मत की जाना सुनिष्चित किया जाए। मुख्यालय स्थित साधन सहकारी समिति कर्वी की दर्जनों बीघे जमीन को सुरक्षित कराते हुए गोदामों को पुनः स्थापित किया जाए। साथ ही गौषालाओं का संचालन सही तरीके से कराया जाए और बनकट माइनर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष नरेश सिंह, तहसील संगठन मंत्री श्रीकेशन राजपूत, ब्लाक महामंत्री संत गोपाल भारतीय, रामेष्वर सिंह व रामशरण सिंह आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.