*माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति ने संजय को चुना अध्यक्ष*

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति की जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। श्री जयदेव वैष्णव संस्कृत महाविद्यालय में हुई बैठक में संजय शुक्ला को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डा. मनोज कुमार ने की। पंकज पांडेय, उमाशंकर त्रिपाठी और डा. जगतनारायण द्विवेदी को उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय और अजय कुमार शुक्ला को महामंत्री चुना गया। कौशलेंद्र चतुर्वेदी और सर्वेश कुमार गुप्ता को संयुक्त रूप से कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भानुप्रकाश गर्ग, ललित कुमार पांडेय, योगेश कुमार शुक्ल और दिवाकर गर्ग को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा डा. रामसुजान त्रिपाठी, डा. राजीव लोचन पांडेय, डा. रेणुका कुमार शुक्ल, डा. कौशल किशोर शुक्ल और डा. मनोज कुमार द्विवेदी संरक्षक मंडल में हैं। इस मौके पर माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति उप्र के पर्यवेक्षक ओमप्रकाश तिवारी और महामंत्री डा. सुखनंदन मिश्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट