*मिशन शक्ति, यातायात एवं सड़क सुरक्षा व साइबर जागरुकता के सम्बन्ध में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा डॉ विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस अक्षीक्षक वृंदा शुक्ला की उपस्थिति में शुक्रवार को जनपद चित्रकूट के थाना पहाड़ी अन्तर्गत षैक्षिक संस्थान में मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध तथा यातायात जागरूकता के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उन्होंने शैक्षिक संस्थान के छात्राओं की रैली तथा महिला आरक्षियों की वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिसके माध्यम से मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा तथा यातायात जागरूकता अभियान के संबंध में आमजन को जागरूक किया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने शैक्षिक संस्थान के परिसर में पौधारोपण कर उपस्थित छात्रों तथा विद्यालय स्टाफ व अन्य उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने व वातावरण को हरा-भरा बनाए रखने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा मिशन शक्ति, साइबर जागरुता, यातायात जागरुकता से सम्बन्धित नुकड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिला आरक्षियों एवं छात्राओं, नारी शक्ति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में उन्नति के रास्ते पर चलकर अपना भविष्य निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए साइबर सिक्योरिटी, यातायात जागरूकता तथा मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा प्रत्येक क्षेत्र में कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रही महिलाओं को प्रोत्साहित किया तथा खो-खो खेल में सम्मिलित छात्र-छात्राओं का परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का आयोजन आरएस ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट उप्र द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी अवधेश कुमार मिश्रा, प्रभारी स्वाट टीम, साइबर निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल, थानाध्यक्ष पहाड़ी रामसिंह, टीएसआई योगेश कुमार यादव, प्रधानाचार्य नीतू वर्मा, लवलेश कुमार, केशव शिवहरे अध्यक्ष इण्टरनेशनल पायनियर्स क्लब, पीआरओ प्रदीप कुमार एवं आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट