*डीएम ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक हॉस्पिटल के लिए भूमि का किया निरीक्षण*

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय सोनेपुर में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत बनाए जा रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक हॉस्पिटल’ के लिए भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जनपद के जिला चिकित्सालय अथवा मेडिकल कॉलेज में बनाया जा रहा है। इसी तरह जनपद में भी क्रिटिकल केयर ब्लॉक हॉस्पिटल बनाया जाएगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि जमीन का सर्वे कराकर बताएं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधीर कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट