*अभियान चलाकर शासकीय जमीनों से अवैध कब्जा हटवाया जाए – डीएम*

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में कर करेत्तर राजस्व व चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने परिवहन, आबकारी, विद्युत, नगर निकाय, वन, लोक निर्माण विभाग, वांट माप, मंडी, खनिज, चकबंदी, राजस्व वाद, विविध देय, बैंक देय, आरसी वसूली, बड़े बकायेदारों की वसूली, वरासत आदि की बिंदुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने एआईजी स्टांप को निर्देश दिए कि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन में अगले माह में कितनी जमीन की रजिस्ट्री हुई है। माह का विवरण प्रस्तुत करें। सचिव मंडी समिति कर्वी को निर्देश दिए कि मंडी परिषद कर्वी व मऊ में जो दुकाने नीलाम के लिए अवशेष हैं, उनकी नीलामी कराएं तथा तहसीलदार कर्वी से संपर्क करके जो मंडी परिसर कर्वी में अवैध कब्जा है, उसका सीमांकन कराकर अबैध कब्जेदारो के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि टैक्स वसूली बढ़ाएं। होटल, लॉज व शोरूम पर टैक्स लगाएं। अपर जिलाधिकारी से कहा कि कमर्शियल भवन की जो सूची है, उसमें जो टैक्स लगाया गया है, उसका परीक्षण करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर पालिका व नगर पंचायतों को आय का स्रोत बढ़ाना है तभी आप लोगों का कार्य सुचारू रूप से होगा। लाइसेंस शुल्क व विज्ञापन शुल्क लगाकर राजस्व बढ़ाएं। जिला खनिज अधिकारी को निर्देश दिए की सभी आरसी ऑनलाइन कराएं और वसूली में प्रगति कराएं। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों से कहा कि परिवहन, खनिज, विद्युत आदि विभागों की जो आरसी वसूली लंबित है, उनकी वसूली बढ़ाएं। जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर अधिकारी को निर्देश दिए कि जो विभाग के नियम व शर्तें आरसी जारी करने के लिए हैं, उसमें अनुपालन करें अगर अनुपालन नहीं होगा तो तहसीलों से आरसी वापस विभाग को किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी से कहा कि इस संबंध में वाणिज्य कर विभाग से लिखित भी लिया जाए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि बड़े बकायेदारों की वसूली अभियान चलाकर कराया जाए। गांव सभा की शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा है, उसको अभियान चलाकर हटवाया जाए, 5 वर्ष से 10 वर्ष के जो मुकदमे लंबित हैं, उनका निस्तारण तत्काल कराएं तथा राजस्व वादों एवं चकबंदी वादों का भी समय से निस्तारण कराया जाएं। इसी प्रकार स्टांप देय के वाद जो लंबित है उनका भी निस्तारण कराएं। अपर जिलाधिकारी से कहा कि जो पैमाइश के आवेदन पत्र लंबित है तथा जो पैमाइश कराकर पत्थरगढ़ी की गई है और वह पत्थरगढ़ी उखाड़ दिया गया है तो उस पर कार्यवाही कराएं और आगे जो पैमाइश हो तो पत्थरगढ़ी के फोटोग्राफ्स भी कराया जाए। आय, जाति, निवास के आवेदन पत्र समय सीमा के अंदर निस्तारण करें। बच्चों को जो खेल के मैदान की जमीन गांव के आसपास उपयुक्त जगह चिन्हित किया जाना है, उसको तत्काल कराकर खतौनी में दर्ज करके सूची मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देश दिए कि जिन गांव में चकबंदी चल रही है तो सही तरीके से आबंटन किया जाए और गांव की जो शासकीय जमीन छोड़ा जाए, उसे सड़क या गांव के पास छोड़े। उप जिलाधिकारी तथा बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मौके पर जाकर सत्यापन भी करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, अपर उप जिलाधिकारी राम जन्म यादव, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, मऊ नवदीप शुक्ला, राजापुर प्रमोद कुमार झा, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी एस के शुक्ला, जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार, जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी अभिलाष यादव, समस्त तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट