खंड शिक्षा अधिकारी ने चार दिवसीय निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

दैनिक कर्म भूमि।कानपुर।निपुण भारत अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए शिक्षकों में क्षमता वृद्धि करना है जिसमें कक्षा तीन तक का प्रत्येक बच्चा आधारभूत साक्षरता एवम संख्या ज्ञान को प्राप्त कर सके।इसी तहत कल्यानपुर स्थित बीआरसी सभागार में शुक्रवार निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह ने किया।खंड शिक्षा अधिकारीने मौजूद प्रतिभागियों से अनुशासित तरीके से प्रशिक्षण में भाग लेने तथा पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर ब्लॉक को निपुण बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर एआरपी प्रिया आनंद श्रीवास्तव,माधुरी दीक्षित,कुँवर प्रशांत सिंह,लाल सिंह,देवेश कटियार,आनंद द्विवेदी,अवदेश शर्मा,आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

संवाददाता।आकाश चौधरी

,