उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी देर शाम धर्मनगरी आए। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
धर्मनगरी स्थित रामायण मेला भवन में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मोहित मिश्रा विकास के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे और भाजयुमो जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर इलाहाबाद विवि के छात्रनेता सूर्यप्रकाश मिश्रा सूरज सौरभ सुधीर अखिलेश ओझा गौरव करवरिया आदित्य सुखेंद्र किशन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.