उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा के 9 सितम्बर 2022 के क्रम में अग्रणी जिला प्रबन्धक व समस्त बैंक शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित करते हुए कहा कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय, माध्यमिक एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओ के उपयोगार्थ निःशुल्क यूनिफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग एवं जूता, मोजा आदि के क्रय के लिए शासन निदेशालय स्तर से धनराशि का प्रेषण छात्र-छात्राओं के अभिभावाकों के आधार सीडेड बैक खातों में किया जा रहा है। जिसमें से जनपद के 11339 छात्र-छात्राओं के माता-पिता अभिभावको के खातो में डीबीटी की धनराशि का प्रेषण अद्यतन नहीं हो पाया है। जिसका मुख्य कारण बैक खातो में आधार सीडेड न होना पाया गया। बैंक में अभिभावकों द्वारा सम्पर्क किये जाने पर खाता को सीडेड बताया जाता है। जबकि पीएफएमएस पोर्टल पर बैच अपलोड होने पर अभिभावको का खाता आधार से सीड नही रहता है, जिससे अभिभावकों के खातों में निःशुल्क यूनीफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जुता, मोजा का धनराशि का प्रेषण नही हो पा रहा है।
जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबन्धक व समस्त बैंक शाखा प्रबन्धकों से कहा कि छात्र-छात्राओं के अभिभावको के बैंक खातो को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के तहत आधार को सीड करना सुनिश्चित करें। जिससे महत्वपूर्ण योजना का लाभ समस्त लाभार्थियो को प्राप्त हो सकें।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.