राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: खंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन ब्लाक रामनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवधा में आयोजित की गई। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर एन पी सिंह उपस्थित रहे। दिव्यांग बच्चों ने सामूहिक रूप से तथा व्यक्तिगत रूप से मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इसके बाद छूकर पहचानो 50 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़ ब्रेल लिपि के माध्यम से कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें एन पी सिंह ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है हमें इन बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रयत्न करते रहना चाहिए यह बच्चे भी हमारे देश के कर्णधार हैं। इन बच्चों के प्रोत्साहन के लिए हम सबको पूरी तन्मयता से इनका सहयोग करना चाहिए। जिससे यह भी समाज की मुख्यधारा में जुड़ सकें तथा जनपद मंडल एवं इस मौके पर समस्त एआरपी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के ब्लॉक समन्वयक तथा ग्राम प्रधान देवधा तथा शिक्षक अभिभावक गण उपस्थित रहे। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक ने समस्त उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.