समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल द्वारा श्री राकेश त्रिपाठी व अन्य ब्राह्मण नेताओं के खिलाफ शाब्दिक जेहाद की मैं घोर निंदा करता हूँ : राजेन्द्र पाण्डेय ———————————————-

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अटल सेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री राजेन्द्र पाण्डेय जी ने कहा कि @MediaCellSP निरंतर अपने ट्विटर हैंडल से अभद्रता के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करती जा रही है, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस ट्विटर हैंडल को चलाने वाले के परिवार में कोई महिला सदस्य नहीं है, अखिलेश यादव इसे किसी जंगल से उठाकर लाये हैं। इसकी भाषा देखकर लग रहा है कि जैसे ‘शाब्दिक जेहाद’ छेड़ दिया गया हो। जिस प्रकार आजकल राजनीति का स्तर गिरता जा रहा है उसमें सबसे बड़ा योगदान समाजवादी पार्टी का ही है। जिस प्रकार सभ्य राजनीति के पर्याय बने भाजपा प्रवक्ता श्री राकेश त्रिपाठी जी से इस हैंडल से लगातार अभद्रता की जा रही है उसकी अटल सेना राष्ट्रवादी घोर निंदा करती है। कन्नौज से सांसद सुब्रत पाठक, पत्रकार मनीष पाण्डेय जी से भी अभद्र भाषा के प्रयोग को देखकर स्पष्ट हो रहा है कि इन्हें ब्राह्मण व राष्ट्रवादियों से ही समस्या है।
समाजसेवी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया अभद्रता मामले में ही फरार चल रहे हैं, अदालत ने इनके खिलाफ 82-83 की कार्यवाही का आदेश जारी किया है फिर भी समाजवादी पार्टी सुधरने का नाम नहीं ले रही है।

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश