*व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त-कपिल देव वर्मा*
राष्ट्रीय (कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
अम्बेडकर नगर आज जिस तरह से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है उक्त बातें भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने शुकुल बाजार में आक्रोशित दुकानदारों को समझाते हुए कहीं।अम्बेडकरनगर के टाण्डा विधानसभा क्षेत्र के शुकुल बाजार में कल रात कुछ अराजक तत्वों द्वारा मार पीट तोड़ फोड़ एवं फायरिंग की घटना की गयी थी और उसके विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद की थी। सूचना मिलने पर घटना पर नि.जिलाध्यक्ष भाजपा कपिल देव वर्मा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा टाण्डा, थानाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर शीघ्र कड़ी कार्यवाही की वार्ता कर पूर्व की भांति बाजार खुलने की बात हुई।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.