राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर दीपेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में वरिष्ठ उप निरीक्षक रामवीर सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त शुभम सिंह परमार पुत्र अरूण सिंह निवासी ग्राम कुसैली थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को 1 अदद तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना राजापुर में आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी लवलेश कुमार, धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.