मुस्तैदी से लडेंगे नगर पालिका और नगर निकाय चुनाव – अनुज

राष्ट्रीय ( दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय जनपद चित्रकूट में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अध्यक्षता में आगामी होने वाले नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव को लेकर जिले के वरिष्ठ एवं महत्वपूर्ण नेताओं के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी महत्वपूर्ण एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे और आगामी होने वाले निकाय चुनाव को लेकर अति महत्वपूर्ण चर्चा किया।

जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा की समाजवादी पार्टी नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव बहुत ही गंभीरता और मुस्तैदी से लड़ेगी और विरोधियों के हर क्रियाकलापों के प्रति पार्टी पूरी तरह से सजग है क्योंकि लड़ाई मायावी पार्टी से है परंतु पूर्व की भांति इस बार के निकाय चुनावों में भी समाजवादी पार्टी के जांबाज कार्यकर्ता एवं नेता जनपद से भारतीय जनता पार्टी का सफाया करेंगे। उन्होंनेे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं योगी सरकार हर मुद्दे पर विफल है। प्रदेश की ग्रामीण एवं शहरी जनता कमरतोड़ महंगाई से परेशान है। सत्ता संरक्षित अपराध चरम पर है और बेरोजगारी आजादी के इतिहास में सर्वोपरि है। सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि जनपद में अगर कोई विकास कार्य हुआ है तो वह समाजवादियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की देन है। इसीलिए जनता अखिलेश यादव को अपना नेता मानती है और समाजवादी पार्टी को ही अपना पूर्ण समर्थन देकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करेगी और समाजवादी पार्टी को निकाय चुनाव में आशीर्वाद देगी। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश की जनता देख रही है की जनता की लड़ाई समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव सड़क से लेकर सदन तक लड़ रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गौरी शंकर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद कुशवाहा, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, साहब लाल द्विवेदी, महासचिव फराज खान, सीता राम कश्यप, प्रवक्ता सुभाष पटेल, राम प्रसाद वर्मा, मनोज वर्मा, गोपाल साहू, प्रिंस केशरवानी, राधे श्याम निषाद, मनीष विश्वकर्मा, गया सविता, हिमांशु गुप्ता, राजाबाबू यादव आदि लोग मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट