राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि)मऊ, चित्रकूट। मौसम में ठण्ड बढने के साथ ही गौशालाओं में गौवंश के संरक्षण के लिए समुचित इंतेजाम रखने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं। इसी क्रम में मऊ एसडीएम ने लगातार दूसरे दिन भी गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने मौसम में ठण्ड को देखते हुए गौशालाओं में अभी से गौवंशों की देखरेख की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, पशु चिकित्साधिकारियों को निरंतर गौशालाओं का निरीक्षण करने को भी कहा है। जिसके तहत मऊ नगर पंचायत की गौशाला समेत कई गौशालाओं का निरीक्षण बुधवार को उप जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि गौवंश को ठण्ड से बचाव के इंतेजाम कराए जा रहे हैं। साथ ही सभी गौशालाओं में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। समय पर मवेशियों को चारा और पानी दिया जाए और बीमार गौवंश के इलाज की व्यवस्था सुनिष्चित की जाए। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में घूमने वाले अन्ना मवेशियों को नगर पंचायत की गौशाला में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहंा घूमने वाले मवेशी स्थानीय पशु पालकों के ही होते हैं। ऐसे में दूध निकालने के बाद गौवंश को अन्ना छोडने की प्रवृत्ति ठीक नहीं है। यह अन्ना मवेशी ही किसानों की फसल को क्षति पहुंचाते है। अन्ना प्रथा का समुचित समाधान जन सहयोग के जरिए ही सम्भव है। पशुपालकों को अपने पालतू मवेशी बांधकर रखने चाहिए। शेष बचे अन्ना मवेशियों के लिए गौशालाओं का संचालन किया जा रहा है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.