*विद्यालय में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन*
राष्ट्रीय (कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है जिसमें खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसी क्रम में आज 16 दिसंबर 2022 को रजत ग्रुप आफ कॉलेजेस की अंबेडकर नगर शाखा जिसमें एमजीबी रजत कॉलेज ऑफ फार्मेसी इन मैनेजमेंट, रजत महिला महाविद्यालय व एम जी बी इंटर कॉलेज सिंहपुर गोहिला के समस्त छात्र व छात्राओं के मध्य चल रहे तीन दिवसीय खेल के अंतिम दिन का आयोजन एनुअल स्पोर्ट्स डे के रूप में किया गया ।
आज सभी खेलों का फाइनल मैच खेला गया जिसमें विजेता व उप विजेताओं को कार्यक्रम की गेस्ट ऑफ आनर पुष्पलता सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर व वाइस चेयरमैन रजत ग्रुप आफ कॉलेजेस तथा चीफ गेस्ट माननीय आरजे सिंह चेयरमैन द्वारा गोल्ड मेडल ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
3 दिन से चल रहे एनुअल स्पोर्ट्स डे के कार्यक्रम में इनडोर व आउटडोर सभी प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिनमें क्रिकेट वॉलीबॉल कबड्डी खो-खो बैडमिंटन कैरम चैस व 100 मीटर दौड़ जैसे विभिन्न खेल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे ।
इस आयोजन को सफल बनाने में एके सिंह चौहान, आशुतोष मौर्य, सुरेंद्र पाल, सचिन श्रीवास्तव, कन्हैया वर्मा, उत्कर्ष सिंह, विजेंद्र कुमार मौर्य, अखिलेश शुक्ला, संतोष कुमार सिंह, पवन यादव, उपेंद्र यादव, अभिषेक कुमार सहित समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.