राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: भारतीय जनता पार्टी चित्रकूट की निकाय चुनाव की बैठक का आयोजन शनिवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक मंे प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी देवेश कोरी तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने की। साथ ही सांसद आर के पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, लवकुश चतुर्वेदी की उपस्थिति रही। बैठक के बाद यूएनओ में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपाइयों ने जुलूस निकालकर ट्रैफिक चैराहे पर पुतला दहन किया।
प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी देवेश कोरी ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत का वैश्विक पटल पर और योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का देश में मान बढ रहा है। भारत आज विश्व में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समर्थ भारत बन गया है। बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री के विरूद्ध आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करके भारत के 135 करोड़ नागरिकों का अपमान किया है। भारत का एक-एक नागरिक बिलावल भुट्टो की भर्त्सना करता है। कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों, सभी जातियों को आगे बढाने का काम किया है। निकाय चुनाव में भाजपा को शत प्रतिशत सीट जीतना है। जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि सभी कार्य समय पर पूर्ण करके जिताऊ कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए। सांसद आर के पटेल ने कहा कि पाकिस्तान अपनी औकात भूल रहा है। पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पाकिस्तान पागलों का देश है और बिलावल भुट्टो का बयान उसी पागलपन का सटीक उदाहरण है। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रतिभा से पाकिस्तान परेशान है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि बिलावल ने एक दल के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नहीं बल्कि भारत के पीएम का अपमान करने कुटिल चेष्टा की है और यह भारत के प्रत्येक नागरिक को आहत करता है। बैठक का संचालन महामंत्री अश्विनी अवस्थी ने किया ।
बैठक व पुतला दहन में जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्रजेश पाण्डेय, आनंद पटेल, महेन्द्र कोटार्य, विपुल सिंह, हरिओम करवरिया, महामंत्री राजेश जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, जिला मंत्री प्रेमलाल बाल्मिकी, राजेश्वरी द्विवेदी, मनोज तिवारी, बाबूलाल पटेल, शंकर निषाद, रामबाबू गुप्ता, महेश केशरवानी, जगदीश गौतम, भागवत त्रिपाठी, राकेश कोल, हीरो मिश्र, शिवाकांत के साथ मण्डल अध्यक्ष विनोद पाण्डेय, श्याम गुप्त, ओमप्रकाश मिश्र, मनीष सिंह, प्रदीप सिंह, गणेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, सुशील द्विवेदी, आशीष पाण्डेय, मण्डल प्रभारी रवि त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी, दिनेश सिंह, भोले सिंह, शिवशंकर सिंह, अर्जुन शुक्ल, जय प्रकाश पाण्डेय, सुशील द्विवेदी,संतोष मिश्र, तीरथ तिवारी, अभिषेक ओझा, प्रमेन्द्र, अर्पित, राधे, सुरेन्द्र, देवकीनन्दन, आदित्य सुखेन्द्र, के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता सहभागी हुये।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.