भारत जोडों यात्रा के जनपद आगमन को लेकर तैयारियां तेज

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: कांग्रेस की पीसीसी सदस्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मला भारती ने भारत जोडों पद यात्रा के तहत प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के साथ कई जनपदों का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने आगामी 20 दिसम्बर को भारत जोडों पद यात्रा के चित्रकूट आगमन की तैयारियां की शुरू कर दी हैं। कांग्रेस नेत्री ने बताया कि भारत जोडों यात्रा में वह प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं की टीम के साथ इटावा, औरैया, उरई, झांसी, ललितपुर, महोबा, चरखारी होते हुए हमीरपुर के मुसखुरा तक पद यात्रा कर चुकी हैं। आगामी 20 दिसम्कर को चित्रकूट में यह यात्रा आएगी। जिसके चलते अब वह यहां आकर कार्यक्रम की सफलता की रूपरेखा बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों में जुट गईं हैं। उन्होंने बताया कि चित्रकूट की धरती पर ही इस यात्रा का समापन किया जाएगा।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट