उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) मऊ, चित्रकूट: पूर्व ब्लाक प्रमुख नवल किशोर मिश्रा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा मिश्रा ने बताया कि भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती वह लोग परम्परागत तरीके से मनाते हैं। इस बार भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मऊ के अनार मंडपम गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गरीब परिवारों के बीच कम्बल वितरण भी किया जाएगा। साथ ही पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पं. अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन दिवस का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने हमेशा क्षेत्र की तीन समस्याओं को उठाते हुए भय, भूख और भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग की है। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट को भय मुक्त करते हुए भूख की समस्या को हल करने का काम किया है और भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए सभी लोगों को सामूहिक प्रयास करते होंगे। उन्होंने कार्यक्रम में सभी लोगों को आने को आमंत्रित किया है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.