*अटल जी की तपस्या और समर्पण से शीर्ष पर पहुंची है भाजपा – नवल मिश्रा*

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि )मऊ, चित्रकूट। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती रविवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने दिव्यांगों और असहायों को कम्बल वितरित किए।तहसील मुख्यालय मऊ स्थित अनार मंडपम गेस्ट हाउस में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी ने आजादी के बाद राष्ट्रवादी विचार धारा के साथ राजनीति में पारदर्शिता, ईमानदारी और कर्मठता कायम रखते हुए काम किया। जिसके दूरगामी परिणाम आए। मात्र दो सांसदों वाले दल से आज भाजपा दो बार केन्द्र में सरकार बना चुकी है। पार्टी को यह सफलता पं. अटल बिहारी बाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने से मिली है। वह ऐसे नेता थे जिनका सम्मान विपक्षी दलों के नेता भी करते थे।

कार्यक्रम आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख नवल किशोर मिश्रा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा मिश्रा ने कहा कि मां भारती के अमर सपूत भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उनके मार्ग दर्षन में ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन चुका है। युवाओं को पं. अटल बिहारी बाजपेयी के राजनैतिक सिद्धांतों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कभी भी सत्ता और कुर्सी के लिए सिद्धांतों से समझौता नही किया। कार्यक्रम के दौरान एक हजार से अधिक दिव्यांगों और असहायों को कम्बल वितरित किए गए। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवल किशोर की मां अनार मिश्रा और पिता छेदीलाल मिश्रा की देखरेख मंे होने वाले इस कार्यक्रम में परम्परागत तरीके से प्रत्येक वर्ष कम्बल वितरण किया जाता है।

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राघवेन्द्र सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, बनारसी त्रिपाठी, सत्यम शुक्ला, विजय मिश्रा समेत तमात लोग मौजूद रहे।

इसी प्रकार जिला मुख्यालय में भी सुशासन कार्यक्रम के तहत समाजसेवी रामबाबू गुप्ता व शंकर यादव ने कम्बल वितरित किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि पं. अटल बिहारी बाजपेयी राजनेता और राष्ट्रभक्त थे। जिन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश को महान कल्याणकारी योजनाएं लागू करके ऊंचाइयों तक जाने तथा उनके शासन काल को सुशासन के रूप में माना गया, उनके मिशन को मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा करने में जुटे हुए हैं। गांव से लेकर शहर तक विकास कार्य हो रहे हैं, हर वर्ग का मान सम्मान, गरीबों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना करवरिया, पंकज अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, भाजपा नेता सुनील जायसवाल, अनुराग शुक्ला, पंडित राम यश ओझा, दिनेश श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, श्याम, दिनेश सविता आदि मौजूद रहे ।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट