आम आदमी पार्टी ने किया यूथ विंग का गठन*  

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: आम आदमी पार्टी कार्यालय में निकाय चुनाव को मद्देनजर रखते हुए युथ विंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके निकाय चुनावों को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया तथा युथ विंग की कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। कार्यक्रम अध्यक्षता युवराज सिंह जिलाध्यक्ष यूथ विंग द्वारा की गई। जिस पर अंकित सिंह महासचिव प्रांत बुंदेलखंड व कार्यक्रम का संचालन संतोषी लाल शुक्ला जिलाध्यक्ष ने किया। जिस पर नए साथी डॉ मान सिंह ने काग्रेस को छोड़कर व शव प्रकाश सिंह ने सपा को छोड़कर व विनय कुमार, कल्लू खान, गब्बर व आदि लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की व यूथ विंग के नव नियुक्त पदाधिकारी लेसीना ज्ञानचंदानी (जिला महा सचिव युथ विंग), अभय सिंह कोषाध्यक्ष, कुलदीप कुमार, अतुल जाटव, नरेंद्र सिंह, राजेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। शंकर लाल साहू को सोशल मीडिया व अमित शाहू को सह शोशल मीडिया प्रभारी, लवदीप सिंह, कमलेश सिंह चंदेल, प्रिंस पांडेय, सुशील पटेल, विपिन कुमार, रिंकू को जिला सचिव, शिव शंकर सिंह नगर अध्यक्ष, कमलेश, रजनीश को नगर उपाध्यक्ष, इंद्रेन कुमार नगर सचिव, धर्मेश कुशवाहा विधान सभा अध्यक्ष, कंचन पटेल, सोनू पटेल उपाध्यक्ष, चंदू पटेल सचिव विधान सभा चित्रकूट, गंगा सागर द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष पहाड़ी, कुलदीप यादव, राहुल द्विवेदी, कोमल, रणधीर सिंह, श्रीकांत द्विवेदी, अनिल अवस्थी, अमरप्रकाश, उदित पटेल को कार्यकारिणी सदस्य की घोषणा की गई व सूरज कुमार को जिला विधान सभा प्रभारी यूथ विंग व विकास श्रीवास्तव को नगर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट